छोटा पर्दा भी वेलेंटाइन की धूम से अछूता नहीं है। धारावाहिकों की कहानियों में वेलेंटाइन डे की खुमारी साफ दिखाई दे रही है। ज्यादातर धारावाहिकों की चर्चित जोड़ियां अपने वेलेंटाइन के संग पार्टियों में धूम मचाती दिखाई देंगी।
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन और इशिता की जोड़ी वेलेंटाइन मनाते दिख चुकी है। रमन और इशिता अब एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे हैं उनकी बेटी रूही एक-दूसरे को करीब लाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं रूही ने तो अपनी इशिमां को ही अपना वेलेंटाइन चुना है।
सोनी पर प्रसारित धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' में भी वेलेंटाइन की पार्टी का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा कई धारावाहिक वेलेंटाइन स्पेशल एपीसोड का प्रसारण कर चुके हैं।
जीटीवी के धारावाहिक जमाई राजा में अभी सिड अपने प्यार के गम में एक्सीडेंट का शिकार हो गया है लेकिन वेलेंटाइन के बहाने इन दोनों को मिलाने की कोशिश भी सीरियल में की जा सकती है।
क्राइम बेस्ट सीरियल भी वेलेंटाइन को ध्यान में रखते हुए प्यार जुनून और धोखा जैसे खास आपराधिक एपीसोड प्रसारित कर रहे हैं। लाइफ ओके पर प्रसारित 'सावधान इंडिया' में इस क्रम में सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है।
तो वहीं वी चैनल पर 'गुमराह' में भी प्यार और जुनून पर आधारित कड़ियां ही दिखाई जा रही हैं। यानि कि इस पूरे हफ्ते छोटा पर्दा वेलेंटाइन डे के रंग में ही रंगा दिखेगा।