'बिग बॉस' सीजन 6 की ट्रॉफी हाथ में लेने के बाद कई दिनों तक शांत बैठी टीवी की फेमस वैंप कोमलिका यानि उर्वशी ढ़ाालकिया फिर से छोटे पर्दे पर लौट रहीं हैं।
'साथ निभाना साथिया' और 'ससुराल सिमर का' जैसे हिट धारावाहिक निर्माता रश्मि शर्मा के सोनी पर आने वाले यूथ बेस सीरियल में उर्वशी नजर आ सकती हैं।
उर्वशी को सीरियल में देखने के लिए उनके फैंस बेचैन हैं। अब उनकी ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी हो सकती है। वैसे 'बिग बॉस' जीतने के बाद से उर्वशी किसी सीरियल में दिखाई नहीं दी।
हालांकि कुछ एक कॉमेडी शोज में उनको देखा गया। लेकिन किसी प्रमुख किरदार से वह पूरी तरह दूर ही रहीं। कई निर्माता-निर्देशकों ने उनको साइन करने की कोशिश भी की लेकिन उर्वशी तैयार नहीं हुईं।