दरअसल, उर्फी जावेद की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्राउन कलर का टॉप और पैंट पहने हुए हैं। उर्फी के टॉप ने हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेंस का टॉप काफी लॉन्ग था, लेकिन बैक से बिल्कुल ऑपन था और आगे से क्रॉस बना हुआ था। हैरानी की बात ये है कि जब मीडियाकर्मी उर्फी से उनके इस टॉप के बारे में पूछते हैं, तो वह कहती हैं कि आज मैंने कुछ नहीं किया। आज मैंने सिर्फ एक चादर को लपेट लिया है।
उर्फी जावेद को इस तरह के कपड़े में देखकर यूजर्स एक बार फिर भड़क गए हैं। कई यूजर्स ने उर्फी को पागल कहा है तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘पागल हो गई हो तुम।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इसको कोई बोरा दे दो, ये वो भी पहन लेगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘घर के पर्दों का अच्छा उपयोग किया है।’
कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उर्फी ने मजेदार तरीके से ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। इस वीडियो में उर्फी ने एक जैकेट पहना हुआ था, जिस पर उर्फी ने एक मैसेज लिखा था। इस पर लिखा था, ‘अपने काम से काम रखो।’ इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘कैप्शन पढ़ने के लिए मेरी जैकेट के पीछे जो लिखा है उसे पढ़ें।’