'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने लुक्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन अपने बेबाक बयानों से वह ट्रोल्स का मुंह भी बंद कर देती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में भले ही उर्फी ज्यादा समय न टिक पाई हों, लेकिन अब वह अपने दूसरे रियलिटी शो के लिए एकदम तैयार हैं। दरअसल, उर्फी जावेद 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' में नजर आने वाली हैं।