फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi On Chahatt: उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना पर साधा निशाना, बोलीं- पूर्व पति के पैसे नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना...

Tue, 09 Aug 2022 03:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना पर इशारों ही इशारों में निशाने पर लिया है। उर्फी ने चाहत पर एक गंभीर आरोप भी लगाया है।  
विज्ञापन
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस लोगों को हैरान को देता है लेकिन इन दिनों उर्फी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना के साथ अपने विवाद की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चाहत ने उर्फी के फैशन सेंस पर सवाल उठाए थे, जिसका जवाब अभिनेत्री ने भी दिया था। वहीं, अब उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उर्फी जावेद ने इशारों ही इशारों में चाहत खन्ना को खरी-खोटी सुना रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चाहत पर एक आरोप भी लगाया है। 

विज्ञापन

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पीले रंग का आउटफिट पहने हुए हैं, जो काफी बोल्ड है। इसके साथ उर्फी ने पीले रंग की हाई हील्स भी पहनी हुई है, जिसमें वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उर्फी ने जो कैप्शन दिया है, उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'उर्फी को तैयार करने का यह अप्रिय तरीका क्या है?

इस सवाल के साथ उर्फी ने आगे लिखा, 'अपनी अपनी चाहत होती है यार। समाज के हिसाब से तो तलाक लेने के बाद अपने एक्स हसबैंड के पैसों को नए बॉयफ्रेंड पर खर्च करना गलत होता है। लेकिन करने वाले करते हैं।' माना जा रहा है कि उर्फी का ये कैप्शन चाहत खन्ना के लिए ही है क्योंकि बीते दिनों उर्फी ने चाहत के तलाक की बात सोशल मीडिया पर उठाई थी। 
विज्ञापन

बता दें कि चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बाहर ऐसे कपड़े पहनकर कौन जाता है। साथ ही मीडिया पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे भी सेलिब्रिटी बना देगा? चाहत के इस पोस्ट के बाद ही उर्फी के साथ उनका विवाद शुरू हो गया था। चाहत के इसी कमेंट पर उर्फी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ड्रेस को पहनने की वजह बताने के साथ ही चाहत खन्ना के दो तलाक पर भी निशाना साधा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें