फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi: 'चाहे कुछ कर लूं..मुझे नफरत ही मिलेगी', उर्फी ने शेयर किए गालियों से भरे स्क्रीनशॉट, सेलेब्स ने दी ताकत

Fri, 04 Jul 2025 12:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urfi Javed Instagram Post: हाल ही में उर्फी जावेद ने शो ‘द ट्रेटर्स’ जीता है। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स गालियां दे रहे हैं। उर्फी के लिए अपशब्द कह रहे हैं। इस बारे में उर्फी ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लोगों के इस खराब व्यवहार का जिक्र किया है।

विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद पिछले दिनों शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर चर्चा में रही हैं, इस शो में उन्होंने बेहतरीन गेम खेला और इस रियलिटी शो को जीत भी लिया। मगर कुछ लोगों से उर्फी की यह जीत बर्दाश्त नहीं हुई। वह लोग अपनी पसंद के कंटेस्टेंट्स को जीतते हुए देखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने उर्फी को सोशल मीडिया पर गालियां दीं, धमकी दी। इन बातों को उर्फी ने दुनिया के सामने जगजाहिर कर दिया। साथ ही यूजर्स के इस खराब व्यवहार पर अपनी राय भी रखी है। 

विज्ञापन


उर्फी ने लिखा- पहली बार नहीं मिली धमकी-गालियां
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ स्क्रीनशॉट लगाए, जिसमें उन्हें गंदी-गंदी गालियां और धमकी दी गई थी। इस पोस्ट के साथ उर्फी ने एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘जब आपको कोई लड़की पसंद नहीं आती है, तो उसे अपशब्द कह देते हैं। यह पहली बार नहीं जब मुझे इस तरह से धमकाया जा रहा है या गाली दी गई है। इस बार यह मेरे कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि इसलिए हुआ क्योंकि मैंने एक शो जीता था। सोचिए आप इतने छोटे इंसान हैं कि जब आपका पसंदीदा कंटेस्टेंट नहीं जीतता है तो आप दूसरे शख्स को गाली देने और धमकी देने लगते हैं। वैसे भी मैं चाहे कुछ भी करूं लोगों से सिर्फ नफरत ही मिलेगी। कुछ लोग गाली देना ही पसंद करते हैं। शो में मैं अगर हर्ष को न निकालती तो प्यार में अंधी कहलाती, हर्ष को निकाल दिया तो धोखेबाज हो गई। पूरब को जीतने देती तो बेवकूफ, जीतने नहीं दिया तो धोखेबाज। नफरत के कारण मैं पहले भी नहीं रुकी थी, आगे भी कभी नहीं रुकूंगी।’ 

विज्ञापन


 
विज्ञापन

सेलेब्स-फैंस ने किया उर्फी को सपोर्ट 
उर्फी ने जब अपनी पोस्ट साझा की तो कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने लिखा, ‘तुम बिल्कुल सही हो, आगे बढ़ती रहो।’ शो ट्रेटर्स के कंटेस्टेंट और इंफ्लुएंसर पूरब झा ने भी उर्फी को सपोर्ट किया। पूरब ने लिखा, ‘एंज्वॉय कर, विनर है तू, ध्यान मत दे।’ इसी तरह टीवी एक्टर अरिजीत तनेजा ने लिखा, ‘नफरत तुम्हें नहीं रोक सकती है, तू बिल्कुल सही है।’ उर्फी के फैंस ने भी उन्हें सपोर्ट किया, बुरे लोगों की बातों पर ध्यान ना देने की सलाह दी। 



हमेशा चर्चा में रहती हैं उर्फी 
उर्फी की बात करें तो वह अपनी अतरंगी ड्रेसेस के कारण चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह अपनी क्रिएटिव आइडिया वाला ड्रेस पहनकर वीडियो शेयर करती हैं। उर्फी की लाइफ पर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ भी बना था। इस साल वह शो ‘एंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करती दिखी थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें