टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी' में एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, शो में मनवीर गुर्जर, मोनिका डोगरा और निया शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। हालांकि शो में मिले टास्क को किए बिना वो शो का हिस्सा नहीं बन सकते थे।
स्टंट की बात करें तो टास्क ये था कि उन्हे एक बैग में बंद कर दिया गया और वो बैग कॉकरोच और वॉर्म से भरा हुआ था। कंटेस्टेंट को चाबी खोजकर ताला खोलना था।
एंट्री सिर्फ दो की ही हो सकती थी। टास्क को 'बिग बॉस' विनर मनवीर ने 1 मिनट 12 सेकेंड में किया। वहीं मोनिका ने इस टास्क को 18 सेकेंड में कर दिखाया। निया ने महज 16 सेकेंड में ये टास्क कर दिया।
पढ़ें- इन दो स्टार्स की वजह से सबसे ज्यादा देखा जा रहा 'खतरों के खिलाड़ी'
जिसके बाद मनवीर का दूसरा रियलिटी शो जीतने का सपना टूट गया और मोनिका के सात निया की शो में दोबारा एंट्री हो गई। इससे पहले निया का शो में काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। दोबारा मौका मिलने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश हैं।