फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Update: अनु के घर तांडव मचाएगा वनराज..आयुष के साथ होगा बड़ा हादसा, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Mon, 25 Jul 2022 02:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आज का सीरियल अपडेट - फोटो : social media
छोटे पर्दा हमेशा से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और दर्शकों में अपनी पसंदीदा सीरियल देखने का काफी क्रेज होता है। दर्शक टीवी की दुनिया में इस कदर खो जाते हैं कि किसी भी सीरियल की कहानी और किरदारों से अपनी असल जिंदगी की तरह जुड़ जाते हैं। अक्सर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आते ही रहते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को अगला एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट बनी रहती है। ऐसा ही इस टीवी के टॉप पांच सीरियल्स में देखने को मिल रहा है। तो चलिए पढ़तें हैं आज का सीरियल अपडेट...
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा 
'अनुपमा' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जहां एक तरफ पाखी अपनी मां से कपाड़िया मेंशन में रुकने के लिए बदतमीजी करती है, वहीं दूसरी तरफ उसे ढूंढता-ढूंढता वनराज भी वहां पहुंच जाएगा। वनराज कपाड़िया हाउस में भरपूर ड्रामा करता है, लेकिन फिर भी पाखी उसके साथ जाने को मना कर देती है। पाखी से तंग आकर वनराज उसे धमकी दे देता है कि वह अगर उसके साथ नहीं चली तो फिर कभी शाह हाउस नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
रॉकस्टार रुद्राक्ष 'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में अपने बच्चों सारांश और रूही को उनके नए घर में शिफ्ट करके एक सप्राइज देता है, जिसे देख वह बहुत खुश हो जाते हैं। लेकिन अरमान को उनकी खुशियां रास नहीं आती और वह घर के मालिक से बातचीत करके उसे मना लेता है कि वह अपना घर रुद्राक्ष को न बेचे।

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
वर्षों से चले आ रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि हर्षवर्धन बिरला हॉस्पिटल में एक धमाकेदार वापसी करता है। वह आते ही अपने सारे काम फिर से अपने हाथ में ले ले लेता है। जहां हर्ष ने हॉस्पिटल में वापसी की है, वहीं आरोही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच दूरियां लाने की कोशिश में लगी है। अब देखना यह होगा कि आरोही अपने मकसद में कामयाब हो पाएगी या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
कल के एपिसोड में जहां सई की बात पर भवानी ने उसका साथ देते हुए पाखी को गलत ठहराया था, वहीं आज 'गुम है किसी के प्यार में' में कुछ ऐसा होने वाला है जो सई की तबीयत बिगाड़ देगा। सई के फैसले से सभी परिवार वाले बहुत खुश हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं। ये देखकर पाखी किलस जाती है। लेकिन अश्विनी और सई कुछ ऐसी खिचड़ी पकाते हैं कि सई थोड़ी ही देर में बेहोश हो जाती है। देखना यह होगा कि क्या यह सब अश्विनी और सई की प्लानिंग है या कुछ और।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्य लक्ष्मी
'भाग्य लक्ष्मी' की कहानी में आज एक धमाकेदार मोड़ आने वाला है। जहां ऋषि बलविंदर के वार से बच जाता है, वहीं आयुष उसके चंगुल में फंस जाता है। इतना ही नहीं बलविंदर और आयुष की बहुत ही तगड़ी लड़ाई होती है, जिसमें आयुष की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें