हालांकि ये कहानी लंबी चलेगी और युद्ध वाला दृश्य करीब एक महीने बाद प्रसारित किया जाएगा लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही है। इसका राज है इस सीक्वेंस के स्पेशल इफेक्ट्स। आमतौर पर शो के प्रसारण से तीन-चार दिन पहले ही शो की शूटिंग हो जाती है क्योंकि शो को रोज दिखाना होता है। लेकिन, इस सीक्वेंस को एडिट करने के लिए कोरोना संकट से पहले अमेरिका से आए वीएफएक्स आर्टिस्ट्स दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
इस बारे में बताते हुए धारावाहिक में कार्तिकेय का रोल निभा रहे बसंत भट्ट कहते हैं, "कार्तिकेय और सुरसई के बीच युद्ध वाला दृश्य भव्य होगा। इसमें कुछ प्राचीन अस्त्र-शस्त्र भी दिखाए जाएंगे जैसे कि उड़ते हुए तीर और त्रिशूल। साथ ही इस सीक्वेंस में सुरसई का डीलडौल भी विशाल होगा। इसके लिए किसी पेशेवर की ही जरूरत थी, इसलिए हमें प्रसारण से एक महीने पहले ही शूटिंग करने के लिए कहा गया। इस पूरे सीक्वेंस को एडिट करने के लिए विदेश से आर्टिस्ट्स बुलवाए गए। मैं यह देखने को बेहद उत्साहित हूं कि यह सब कैसा बना है। मुझे यकीन है कि यह दर्शकों को भी रोमांचित करेगा।"