फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर लौट रहा है 'शक्तिमान', बूढ़े मुकेश खन्ना ही निभाएंगे रोल

Fri, 13 May 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों तक दर्शकों को अपनी सुपरपॉवर से चकित करने वाला भारतीय टीवी का सुपरहीरो शक्तिमान वापस आ रहा है। यानी 90 के दशक के सबसे चर्चित सीरियल शक्तिमान को आप फिर से टीवी पर देख पाएंगे। खास बात ये है कि इस बार भी शक्तिमान के रोल में मुकेश खन्ना ही दिखेंगे।
विज्ञापन


टाईम्स ऑफ इंडिया.कॉम में छपी खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले ही मुकेश ने इस बात की पुष्टी की थी। 57 साल के हो चुके मुकेश ने ये भी बताया था कि 11 साल बाद वे फिर से शक्तिमान का रोल निभाने को तैयार हैं। इसके लिए वे खास मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

'शक्तिमान' के लिए मुकेश ने घटाया 8 किलो वजन

- फोटो : getty images
मुकेश खन्ना ने कहा,''लोग मुझे शक्तिमान के तौर पर ही जानते हैं और मैं ये रोल किसी और को नहीं दे सकता।'' इसीलिए अब मुकेश खन्ना अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं ताकि वे पहले वाले शक्तिमान की तरह ही फिर से फिट दिखें।

इसके लिए मुकेश ने 8 किलो वजन भी घटा लिया है और अभी भी मेहनत जारी है।

अभी ये साफ नहीं है कि सीरियल की बाकी स्टार कास्ट यानी डॉ जैकॉल, तमराज किलविश, गीता विश्वास का रोल कौन निभाएगा। लेकिन इतना साफ है कि गंगाधर तिलक उर्फ शक्तिमान के रोल में मुकेश की जगह कोई नहीं ले सकता। फिलहाल मुकेश नए सीरियल 'वारिस' में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें