फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के प्राइम टाइम पर अश्लीलता दिखाई तो...

Wed, 17 Apr 2013 01:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत सारे टीवी चैनल्स यहां तक कि म्यूजिक चैनल्स पर ब्रॉडकास्टिंग कॉन्टेंट कंप्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) कड़ा रूख अपना रही है।
विज्ञापन


बीसीसीसी ने इंडियन एंटरनटेनमेंट चैनल को एडल्ट कॉन्टेंट को वयस्क टाइम स्लॉट में दिखाने का आदेश दिया है, यदि वे ऐसा नहीं करते तो उन पर भारी जुर्माना लग सकता है।

बीसीसीसी ने ऐसा यूटीवी बिंदास चैनल के शो 'इमोशल अत्याचार' को लेकर आई शिकायतों के बाद कहा है। दरअसल, बीसीसीसी ने यूटीवी बिंदास चैनल के अधिकारियों को अपने शो 'इमोशल अत्याचार' के फॉरमेट को तुरंत बदलने के लिए कहा था।
विज्ञापन


हालांकि बिंदास टीवी ने तुंरत आदेश का पालन भी किया था। यूटीवी के अलावा म्यूजिक चैनल एमटीवी और चैनल वी को भी ऐसी चेतावनी दी गई हैं।

गौरतलब है कि बीसीसीसी से चेतावनी मिलने के बाद चैनल के पास अपने फॉरमेट में बदलाव करने या सुधार करने या फिर शो का टाइम बदलने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता।

खबरों के मुताबिक, टाइम स्लॉट में बदलाव करने के अलावा बीसीसीसी ने स्क्रिप्टेड शो जो कि रियलिटी शो के नाम से प्रसारित हो रहे हैं, को भी बंद करने का आदेश दिया है।

इतना ही नहीं, बीसीसीसी ने स्क्रिप्टेड शो जो कि रियलिटी शो के नाम से दिखाए जा रहे हैं, उन्हें ये सूचना देना भी आवश्यक है कि उनका शो रियलिटी पर आधारित नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से प्राइम टाइम के शो में रेटिंग बढ़ाने की होड़ में डेली सोप में भी अश्लील और आपत्तिजनक चीजें दिखाई जा रही थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीसीसीसी बोर्ड की मेंबर शबाना आजमी ने भी इस बात को स्वीकारा है कि उनके पास इस तरह के शो को लेकर बहुत शिकायतें आ रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें