फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheena Bajaj: शीना बजाज-रोहित पुरोहित बनने वाले हैं माता-पिता, टीवी सेलिब्रिटी ने फैंस संग साझा की खुशखबरी

Wed, 30 Apr 2025 07:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शीना बजाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। शीना और पति रोहित पुरोहित ने एक प्यारा सा वीडियो और मैसेज भी फैंस के साथ साझा किया है। 

विज्ञापन
शीना और रोहित पुरोहित - फोटो : इंस्टाग्राम@imsheenabajaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रोहित पुरोहित सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे हैं। यह एक्टर जल्द ही पिता बनने वाला है। पत्नी शीना बजाज और रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि वे जल्द ही माता-पिता बनेंगे। 

शीना ने लिखा आपकी पेयर्स की जरूरत है 

विज्ञापन

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें पति और एक्टर रोहित पुरोहित भी नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में एक कार्ड है, जिस पर लिखा है, ‘मम्मी-पापा।’ साथ ही शीना एक मैसेज भी अपनी पोस्ट के साथ साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘आपकी पेयर्स की जरूरत है। प्लीज, हमें अपनी ब्लेसिंग दीजिए।’ शीना आगे लिखती हैं, ‘मैं भगवान प्रार्थना करती हूं कि प्रेग्नेंसी का यह फेज अच्छे से निकल जाए। मैं आपके साथ यह खबर साझा करके काफी खुश हूं।’  

ये खबर भी पढ़ें: Ram Kapoor: राम कपूर ने फिर चौंकाया, घटाया इतना किलो वजन; फोटो देख डब्बू रतनानी ने दिया शूट का ऑफर 
 

छह साल पहले हुई शादी 

विज्ञापन

शीना और रोहित की मुलाकात एक सीरियल ‘अर्जुन’ के दौरान हुई। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक डेटिंग की। साल 2019 में शीना और रोहित शादी के बंधन में बंध गए। अब छह साल बाद वह माता-पिता बन रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Chikhalia: आज भी रामानंद सागर की 'रामायण' की सीता से पहचानी जाती हैं दीपिका, जानिए सेट के रोचक किस्से

इन टीवी सीरियल-फिल्मों में दिखीं शीना 
शीना की बात की जाए तो वह भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शीना ने सीरियल ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’ किया था। साथ ही वह ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘थपकी प्यार की’ जैसे शो भी कर चुकी है। साथ ही वह फैशन, क्यों हो गया ना, भूत अंकल जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।  


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें