टेलीविजन की दुनिया की जानी-मानी हीरोइन रूप दुर्गापाल ने शादी कर ली और किसी को इसकी कानो-कान तक खबर नहीं होने दी। रूप टीवी के हिट सीरियलों में शामिल 'बालिका वधू', 'स्वरागिनी' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे सीरियलों में नजर आ चुकी है। टीवी पर सीदी सी दिखने वाली रुप सबकतो इतना बड़ा झटका देंगी ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। रूप दुर्गापाल ने एक स्पोर्ट्स चैनल के क्रिएटिव डायरेक्टर दीपक नेलवाल से शादी कर ली है। अपनी शादी को सबसे छुपा के रखने वाली रूप का कहना है कि यो सीक्रेट शादी नहीं है।
इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की खबर के अनुसार, रुप कहती हैं कि मैनें और मेरे पति ने चुपचाप शादी करने का फैसला किया, ये हमारा साझा फैसला था कि शादी को बेहद निजी रखा जाए। रूप ने शादी का खुलासा करते हुए कहा कि कि अक्सर मुझसे पूछा जाता है कि मैं किसे डेट कर रही हूं, किसके साथ रिश्ते में हूं लेकिन मैं किसी को क्या डेट करूं मैं तो शादीसुदा हूं। रूप का कहना है कि मैंने कुछ नहीं छुपाया और खुद आगे आकर दोस्तों को बताया कि मेरी शादी हो चुकी है।