फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eisha Singh: डेटिंग की अटकलों के बीच अविनाश-ईशा ने किया म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन, सगाई की बात पर चुप्पी तोड़ी

Fri, 04 Apr 2025 03:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की डेटिंग की अफवाह, अटकलें काफी वक्त से सुनने को मिल रही है। हाल ही में इन दोनों को डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान भी इनके बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी। इस बीच इनकी सगाई की अफवाह भी सामने आई। इस पर ईशा ने चुप्पी तोड़ी है?
विज्ञापन
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मुलाकात रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हुई। शो में इनके बीच एक खास रिश्ता पनपता नजर आया। शो ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आने के बाद भी ईशा और अविनाश मिलते रहे। हाल ही में इनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ। इसके प्रमोशन इन दिनों ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा कर रहे हैं। इस प्रमोशन के दौरान भी दोनों के बीच अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई। साथ ही कुछ और इंटरव्यू में ईशा ने अविनाश से सगाई की बात पर भी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन


प्रमोशन के लिए साथ में किया डांस 
हाल ही में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को मुंबई के अंधेरी में अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘काला शा काला’ का प्रमोशन करते देखा गया। दोनों ने पैपराजी के सामने अपने म्यूजिक वीडियो का डांस भी परफॉर्म किया। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री नजर आई। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 


अविनाश को बताया अच्छा दोस्त 
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच चाहे कितनी भी अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही हो। लेकिन डेटिंग की अफवाहों के बीच भी ये एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। हाल ही में ईशा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अविनाश और मैं अच्छे दोस्त हैं।’ जबकि पिछले दिनों इन्हें विदेश में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। 

ये खबर भी पढ़ें: 'मां ने विधवा का रोल करने से मना कर दिया था', टीवी डेब्यू पर बोलीं ईशा सिंह 

सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी 

विज्ञापन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अविनाश और ईशा की सगाई की बात भी कही गई। इस खबर पर ईशा सिंह ने ई टाइम्स को कहा, ‘सगाई हो गई और हमें पता भी नहीं चला और हम उसमें बुलाए भी नहीं गए थे। यह खबर अफवाह है। इन पर बस हंसा जा सकता है।’ 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें