टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख से आमिर अली का तलाक हुए चार साल हो चुके हैं। अब यह एक्टर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है, प्यार की फिर से दस्तक भी इसकी जिंदगी में हुई है। हाल ही में आमिर अली को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ देखा गया। जब पैपराजी ने इनकी तस्वीरें ली तो आमिर आई लव यू, आई लव यू कहते सुनाई दिए। क्या इस तरह से वह अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से वह खुलकर इस मुद्दे पर नहीं बोल रहे थे।
पैपराजी को कहा आई लव यू
पैपराजी ने आमिर अली और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को देखा तो कहा, ‘आप दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं, साथ में फोटो दीजिए।’ इस पर आमिर अली ने पैपराजी को कहा, ‘आई लव यू, आई लव यू।’ इसके बाद अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ वह लिफ्ट में घुस गए। जब आमिर अली ‘आई लव यू’ बोल रहे थे तो उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मुस्कुरा रही थीं। इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी है। इस वीडियो पर आमिर के फैंस ने भी हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।
अंकिता कुकरेती को बताया खास शख्स
पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से की गई एक बातचीत में आमिर अली ने कहा, ‘अभी मैं किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन वह मेरे बहुत करीब है। असल में वह मेरे सबसे करीब है। वह खूबसूरत लड़की है और उसने इंडस्ट्री में अपना करियर शुरु किया है। हम एक दूसरे के बहुत करीब हैं।' इस तरह देखा जाए तो आमिर दोबारा प्यार में हैं, बस इस बात को खुलकर कबूल नहीं कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Aamir Ali: आमिर अली ने मिस्ट्री गर्ल के साथ खेली होली, अपनी इस हरकत के लिए हो गए ट्रोल
आमिर अली का करियर फ्रंट
पिछले साल आमिर अली वेब सीरीज ‘डॉक्टर्स’ में नजर आए थे, इस सीरियल में एक डॉक्टर का रोल किया था। इस सीरीज में शरद केलकर ने भी अहम रोल निभाया। आमिर एक्टिंग के अलावा एंकरिंग भी करते हैं, वह अब तक कई शो होस्ट कर चुके हैं।