फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर इस अभिनेता ने किया अन्न और जल का त्याग, सुबह से लगातार जारी शूटिंग

Fri, 21 Feb 2020 02:38 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
तुषार दलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

'मेरे साईं, श्रद्धा और सबूरी' के लीड एक्टर तुषार दलवी के बारे में हिंदी मनोरंजन जगत से जुड़े लोग जानते हैं कि वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। हर सोमवार शंकर भगवान की पूजा करने वाले तुषार हर महाशिवरात्रि पर निर्जला व्रत भी रखते हैं। संयोग से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन ही वह अपने नए सीरियल की शूटिंग पर भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

 
सुबह से चल रही रही शूटिंग में तुषार पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं और देर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद वह शिव की आराधना करेंगे और इसके बाद ही कुछ खाएंगे पिएंगे। तुषार के इस निर्जल उपवास के दौरान शूटिंग की चर्चा टीवी जगत में सुबह से हो रही है। वह बताते हैं कि साईं भी शिव के महान उपासक रहे हैं।

तुषार कहते हैं, 'मैं बचपन से ही शिवरात्रि पर उपवास रखता रहा हूं। मुझे आज के दिन छुट्टी ले लेनी चाहिए थी लेकिन शूटिंग का शेड्यूल व्यस्त होने की वजह से छुट्टी नहीं ले पाया लेकिन मैंने अपना उपवास रखा क्योंकि यह मेरे लिए एक परंपरा के समान है और मैंने बिना रुके काम किया। एक तरह से देखा जाए तो ये अच्छा ही है, क्योंकि काम की वजह से मुझे भूख का एहसास करने का वक़्त ही नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, बेटी का हाथ पकड़कर शेयर की पहली तस्वीर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें