फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत, वसई की अदालत ने दी जमानत

Sat, 04 Mar 2023 01:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शीजान खान को पिछले साल के आखिरी में तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और तभी से अभिनेता पुलिस हिरासत में थे। 
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। अभिनेत्री के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तुनिशा की मां ने उन पर तमाम आरोप लगाए थे। जहां अभी तक शीजान की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब इस केस में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को शीजान खान को जमानत दे दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के मुख्य अभिनेता शीजान खान को पिछले साल 25 दिसंबर को अपनी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री की मां के लगाए अरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद लगातार अभिनेता से पूछताछ चल रही थी। अब आज यानी शनिवार को जमानत दे दी गई। महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने यह आदेश सुनाया है, जो शीजान के लिए एक बड़ी राहत है।

वहीं, शीजान की जमानत के उनकी बहन फलक का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है-अल्हम्दुलिल्लाह। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की बीते दिनों काफी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि शीजान की जमानत के बाद वह काफी खुश हैं।

तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
21 वर्षीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने पिछले साल 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। पहले कई बार शीजान की जमानत याचिका को खारिज किया चुका है। 
Kiara Advani: फैंस से मिले बेशुमार प्यार पर कियारा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- यहीं से मिलता है मोटिवेशन
विज्ञापन

तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शीजान खान और तुनिशा शर्मा कथित तौर पर रिलेशन में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। तुनिशा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को धोखा देने और उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने और उर्दू सीखने का आरोप जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा शर्मा 27 साल के शीजान के साथ रिश्ते में थी और दोनों ने आत्महत्या से 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान ने पुलिस को बताया कि तुनिशा के साथ उसका रिश्ता तीन महीने तक चला था। 
Ranbir Kapoor: बेटी से दूर रणबीर कपूर का है बुरा हाल, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये भावुक वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें