'अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल' फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने इसी शो के सेट पर मेकअप रूप में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तुनिशा के अचानक चले जाने से टीवी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। किसी को भी यह यकीन नहीं हो रहा है कि वह इस तरह का कदम भी उठा सकती हैं। ताजा खबरों के अनुसार तुनिशा का पोस्टमार्टम हो गया है और उनका शव कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है।