फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तुलसी’ ने फिर मारी बाजी, ‘अनुपमा’ का क्या रहा हाल? नौवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन-सा सीरियल हुआ शामिल?

Thu, 12 Mar 2026 04:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trp Week 9: नौवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते भी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने बाजी मारी है। जानिए ‘अनुपमा’ और बाकी सीरियल की टीआरपी रेटिंग क्या रही? 
विज्ञापन
टीआरपी वीक 9 में कौन-सा सीरियल रहा आगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में कई उलट-फेर हुए हैं। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ थी पिछले हफ्ते की तरफ इस बार भी नंबर वन की पॉजिशन पर बना हुआ है। जानिए, बाकी सीरियल्स को नौवें हफ्ते में क्या टीआरपी मिली है। 

विज्ञापन


पहले नंबर पर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 
नौवें हफ्ते में इस सीरियल को 2.1 की रेटिंग मिली है। जबकि आठवें हफ्ते में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी 2.0 रही है। इन दिनों सीरियल में काफी नए ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में लीड रोल में स्मृति ईरानी नजर आती हैं। 

'अनुपमा' को मिला दूसरा स्थान
सीरियल ‘अनुपमा’ को इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी इस हफ्ते 1.9 रही है। जबकि आठवें हफ्ते में भी इसकी टीआरपी 1.7 है। नौवें हफ्ते में इस सीरियल की टीआरपी बढ़ी है, क्योंकि शो में लीप आया है, कहानी ने नया मोड़ लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary

टॉप 5 में रहे ये सीरियल 
टॉप 5 में तीसरे नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.7 रही है। जबकि चौथे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, इसको 1.6 की टीआरपी मिली है। पांचवें नंबर पर सीरियल ‘नागिन 7’ है। सीरियल ‘नागिन 7’ को 1.6 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सीरियल की टीआरपी कम हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें