सीरियल 'वसुधा' का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘वसुधा’ ने किया कमाल
सीरियल ‘वसुधा’ ने 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में अपने लिए पहले नंबर पर जगह बनाई है। 1.8 की टीआरपी इस सीरियल को मिली है। यह सीरियल 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर था। इसकी टीआरपी तक 1.7 थी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
‘क्योंकि सास….’ लिस्ट में पीछे रह गया
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इसकी टीआरपी 1.7 रही है। जबकि स्मृति ईरानी के इस सीरियल को 16वें हफ्ते में 1.8 की टीआरपी मिली है। ऐसे में देखा जाए तो इसकी टीआरपी काफी घटी है।
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल
17वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा है। इसकी टीआरपी 1.6 है। यह सीरियल 16वें हफ्ते भी तीसरे नंबर पर था। इसे अपने जगह को बरकरार रखा है। यह सीरियल लगातार अपनी टीआरपी में सुधार कर रहा है।
चौथे नंबर पर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ है, इसे 17वें हफ्ते में 1.5 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर था। तब इसकी टीआरपी 1.6 थी।
वहीं सीरियल ‘अनुपमा’ को 17वें हफ्ते की टीआरपी में पांचवां स्थान मिला है, इसकी टीआरपी भी 1.5 है। 16वें हफ्ते में इसे 1.6 की टीआरपी मिली है, यह लिस्ट में चौथे स्थान पर है। ऐसे में नए टीआरपी लिस्ट में इसकी पॉपुलैरिटी में कमी साफ दिखती है।