सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘क्योंकि सास…’ का बरकरार जलवा
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 15वें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली है। यह सीरियल पहले नंबर पर है। 14वें हफ्ते में भी इतनी ही टीआरपी के साथ यह सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ था। इस सीरियल में स्मृति ईरानी तुलसी का किरदार निभाती हैं। इस सीरियल ने 25 साल बाद दोबारा वापसी की है।
दूसरे और तीसरे नंबर पर किसको मिली जगह
दूसरे नंबर पर टीआरपी लिस्ट में ‘वसुधा’ सीरियल को जगह मिली है, इसकी टीआरपी 15वें हफ्ते में 1.8 है। जबकि 14वें हफ्ते में इस सीरियल की टीआरपी 1.9 थी और ये तब भी दूसरे नबंर पर था। वहीं 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नाम शामिल है। इसे 1.8 की टीआरपी मिली है। 14वें हफ्ते में यह सीरियल टॉप 5 में शामिल नहीं था।
टॉप 5 में आ सकती ‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की बात करें तो वह 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ‘अनुपमा’ सीरियल को 1.8 की टीआरपी मिली है। 14वें हफ्ते में इस सीरियल को 1.7 की टीआरपी मिली है। ऐसे में देखा जाए तो नए हफ्ते में इसकी टीआरपी बढ़ी है। 15वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ है। 14वें हफ्ते में भी यह सीरियल इसी पोजिशन पर था। दोनों ही हफ्तों में इसकी टीआरपी 1.7 की रही है।