सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में को एक्ट्रेस के साथ स्मृति ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
‘क्योंकि सास भी…’ की टीआरपी रही बरकरार
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल को दसवें हफ्ते में 2.0 की टीआरपी मिली थी, ग्यारहवें हफ्ते भी इसने अपने टीआरपी को बरकरार रखा है। 2.0 की टीआरपी के साथ यह लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है।
दूसरे नंबर पर नए सीरियल की एंट्री
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का स्पीन ऑफ सीरियल ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ हाल ही में शुरू हुआ है। इस सीरियल को ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। इस सीरियल की टीआरपी 1.9 रही है।
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
तीसरे नंबर पर खिसका सीरियल ‘अनुपमा’
दसवें हफ्ते में सीरियल ‘अनुपमा’ 1.9 की टीआरपी के साथ दूसरे नंबर पर था लेकिन ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है। इसकी टीआरपी कम हुई है, ग्यारहवें हफ्ते में इसकी टीआरपी 1.8 रही है।
टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल
ग्यारहवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर सीरियल ‘वसुधा’ है, इसकी टीआरपी 1.8 है। वहीं पांचवें नंबर पर सीरियल ‘गंगा मां की बेटियां’ रहा है, इसकी टीआरपी 1.8 है। हाल ही में खत्म हुए रियलिटी शो ‘द 50’ की टीआरपी ग्यारहवें हफ्ते में भी काफी कम रही है, इसको 0.6 की टीआरपी मिली है। यह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जैसे जादू दर्शकों पर नहीं चला पाया है।