फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36वें हफ्ते की BARC रिपोर्ट आई सामने, 'कुंडली भाग्य' का दबदबा इस हफ्ते भी रहा बरकरार

Fri, 18 Sep 2020 11:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनेमंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
विज्ञापन

हर हफ्ते की बार्क रिपोर्ट का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शकों के लिए ये टीआरपी लिस्ट बहुत महत्वपूर्ण होती है। लॉकडाउन की वजह से कई पौराणिक धारावाहिकों का पुनःप्रसारण किया गया था। जिनमें से कुछ अब भी टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे हैं। वहीं अब अनलॉक की प्रक्रिया के बाद एक बार फिर से धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो गई। ऐसे में अब ये टीआरपी लिस्ट देखना बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन


इस बार जो टीआरपी लिस्ट में सामने आई है उसमें ज्यादा उलटफेर नहीं हुआ है। इस हफ्ते बाजी मारी है जी टीवी के धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' ने। कुंडली भाग्य को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। तो वहीं दूसरे नंबर पर जगह बनाई है दंगल पर आने वाले शो 'रामायण' ने। जिसमें राम और सीता का किरदार गुरमीत और देबीना ने निभाया है। तीसरे नंबर पर जगह बनाई है 'श्री कृष्ण' की लीलाओं ने। श्री कृष्ण भी लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। वहीं चौथे नंबर पर है जी टीवी का ही 'कुमकुम भाग्य'। इस धारावाहिक में अभि और प्रज्ञा के दोबारा मिलन और उनकी बेटी की शादी का सीक्वेंस जल्द ही दर्शकों को लुभाने वाला है। इसके बाद पांचवे नंबर पर बाजी मारी है स्टार प्लस के धारावाहिक 'अनुपमा' ने। अनुपमा एक घरेलू मां की कहानी है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।

देखें 36वें हफ्ते की पूरी लिस्ट:

कुंडली भाग्य (जी टीवी)
रामायण (दंगल)
श्री कृष्णा (दूरदर्शन)
कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
अनुपमा (अनुपमा)


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बात अगर 35वें हफ्ते की करें तो इस हफ्ते और बीते हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कोई बड़ा अंतर नहीं है। दोनों ही हफ्तों में यहीं पाचों धारावाहिक रहे हैं। बस फर्क इतना है कि इनका क्रम थोड़ा बदल गया है। इस हफ्ते केवल 'रामायण' और 'श्री कृष्णा' के क्रम में परिवर्तन हुआ है। यहां देखिए बीते हफ्ते की बार्क रिपोर्ट...

देखें 35वें हफ्ते की पूरी लिस्ट:

कुंडली भाग्य (जी टीवी)
श्री कृष्णा (दूरदर्शन)
रामायण (दंगल)
कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
अनुपमा (स्टार प्लस)


पढ़ें: मलयालम अभिनेता सबरी नाथ का निधन, सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें