नेहा ने कही यह बात
इस बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैं 'तितली' के रूप में 'गीत' जैसा रोल कर रही हूं. 'तितली' का किरदार बहुत रंगबिरंगा है। मेरी फैमिली ने मुझे 'गीत' से मिलती-जुलती बताया जब मैंने खुद इसका एक्सपीरियंस किया तो मुझे यह मालूम हो गया। 'गीत' और 'तितली' दोनों अपने लाइफ पार्टनर की तलाश में होने के साथ अपने सपनों को पूरा करने की चाहत रखती हैं। 'जब वी मेट' बहुत ज्यादा पसंद है, और जब मैं थकी हुई या उदास महसूस करती हूं, तो इस फिल्म को जरूर देखती हूं। 'तितली' का रोल निभाने को लेकर मुझमे बहुत एक्साइटेमेंट है, जो 'गीत' की तरह है. मुझे उम्मीद है कि मैं दर्शकों के दिलों में जगह बना सकूंगी।'
इस दिन से होगा तितली का प्रसारण
बता दें कि 'तितली' का प्रसारण स्टार प्लस पर होगा। चैनल विशेष रूप से 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तेरी मेरी डोरियां', 'इमली', 'चाशनी' और 'फालतू' जैसे सुपरहिट शो के प्रसारण के लिए जाना जाता है। 'तितली' का प्रसारण 6 जून से रात 11 बजे होगा।
यह भी पढ़ें- Adipurush: रिलीज से पहले बजा प्रभास की 'आदिपुरुष' का डंका, तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स की कीमत जान उड़ जाएंगे होश