फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 12 को लेकर बड़ी बात आई सामने, पहली बार होने जा रहा है कुछ ऐसा

Fri, 31 Aug 2018 09:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
salman khan bigg boss
विज्ञापन

बिग बॉस को नया अंदाज देने के लिए निर्माताओं ने इस बार कुछ अलग करने का फैसला किया है। उन्होंने शो के 12वें सीजन को गोवा में लॉन्च करने का फैसला किया है। शो के होस्ट सलमान खान ने इस आइडिये को हरी झंडी दे दी है। 

विज्ञापन


इस बार शो में 21 लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसमें से 10 जोड़ी के रूप में रहेंगे। हालांकि खबर है कि निर्माताओं को सेलेब्रिटी जोड़ियां ढूंढने में थोड़ी मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि पिछले दो सीजन में आम लोगों के साथ सेलेब्रिटियों का अनुभव असहज बनाने वाला रहा है। 

चैनल ने नए सीजन का प्रमोशन शुरू कर दिया है। तीन टीजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता इस बार शो को नवंबर के बजाय अक्तूबर में शुरू करना चाहते हैं। तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें