‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है, जिसमें स्टार्स अपनी फिल्म, गाने से लेकर अपनी किताबों का प्रमोशन करते नजर आते हैं। इस शो में कपिल शर्मा हर स्टार के साथ खूब मस्ती करते हैं, तो साथ ही ढेर सारी बातें भी करते हैं, जिसके जरिए बॉलीवुड से जुड़े स्टार्स की पर्सनल लाइफ के कई किस्सों के बारे में फैंस को जानकारी मिलती है। इस शनिवार को कपिल शर्मा के शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह अपनी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा और शो के बाकी स्टार्स ने अभिषेक व चित्रांगदा के साथ मिलकर खूब सारी मस्ती की। लेकिन इस शो में एक ऐसा भी समय आया जब अभिषेक बच्चन ने लोगों द्वारा उन्हें ‘गरीब’ कहने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।