फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द 50’ में रजत दलाल और फैजू के लिए आफत बना आसान टास्क, गेम में तय होगा भविष्य; देखें वायरल वीडियो

Tue, 10 Mar 2026 10:09 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The 50 Reality Show: ‘द 50’ रियलिटी शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। हालिया रिलीज शो के प्रोमो में रजत दलाल और फैसल शेख उर्फ फैजू के लिए एक आसान टास्क मुश्किल का सबब बन गया है। 

विज्ञापन
फैसल शेख, रजत दलाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो ‘द 50’ में कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया। हर प्रतियोगी दूसरे को शो से बाहर करना चाहता है। ऐसे में कई प्रतियोगी आपस में भिड़ने भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही रजत दलाल और फैसल शेख एक टास्क को करते हुए देखे गए। टास्क देखने में आसान था लेकिन जब इसे दोनों ने शुरू किया तो उनके लिए यह मुसीबत में बदल गया। जानिए, आखिर ऐसा कौन सा टास्क रजत और फैसल ने किया है। 

रजत और फैसल ने किया कौन सा टास्क?

विज्ञापन

रजत और फैसल को सामने रखी महाराजा थाली के पकवान खाने थे। हर पकवान को खाने पर उन्हें शो में बने रहने के लिए प्वाइंट्स मिलने वाले थे। पहले तो दोनों ने चाव से पकवान खाए। लेकिन कुछ देर बाद रजत और फैसल का पेट भर गया। दोनों को खाते-खोते उल्टी तक आने लगी लेकिन किसी ने टास्क को बीच में नहीं छोड़ा था। इस टास्क में कौन जीता, यह एपिसोड देखकर पता चलेगा।
 

 


ये खबर भी पढ़ें: ‘तुलसी’ को मिला सिंहासन; आठवें हफ्ते में ‘अनुपमा’ को कहां मिली जगह; जानें बाकी सीरियल का क्या रहा हाल? 

विज्ञापन


कौन बनेगा शो का विनर?
‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें