कैसा है फॉर्मेट?
इंडियन एडॉप्टेशन में 50 सेलिब्रिटी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। यहां कोई तय नियम नहीं है और न ही एलिमिनेशन का कोई फिक्स तरीका है। सब कुछ सरप्राइज के तौर पर होता है और यही शो को रोमांचक बनाता है। शो का बड़ा ट्विस्ट यह है कि पूरा पैलेस दस टीमों में बंटा है और हर टीम में पांच सदस्य होते हैं। हर टीम का अपना कप्तान है। शो में नियमित रूप से टास्क होते हैं, जिनमें टीमें एक दूसरे से मुकाबला करती हैं। जीतने वाली टीम को पावर और फायदे मिलते हैं, जबकि हारने वाली टीम अनसेफ जोन में चली जाती है। साथ ही जीतने वाली टीमें ही फैसला करती हैं कि अनसेफ टीम में से कौन बाहर जाएगा। इस कारण खेल हमेशा दबाव और रणनीति से भरा रहता है। हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। कभी शॉकिंग मोड़ आता है, कभी रिश्ते बदल जाते हैं। खिलाड़ियों को लगातार प्लानिंग करनी होती है और सही समय पर रणनीति बदलनी पड़ती है।
कहां हुई शूटिंग?
शो की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में बने बड़े पैलेस स्टाइल सेट में हुई है। शो में एक खास 'शेर' का कांसेप्ट भी रखा गया है, जो प्रतीक के तौर पर नजर आएगा, मानो वह कंटेस्टेंट्स पर नजर रख रहा हो और गेम की दिशा तय कर रहा हो।
कौन होगा शो का होस्ट?
शो की अवार्ड सेरेमनी को फराह खान होस्ट करेंगी। उनका मजेदार और हल्का-फुल्का अंदा शो में मनोरंजन बढ़ाएगा। शो में लगभग पचास एपिसोड दिखाए जाएंगे। इतने एपिसोड में ड्रामा, टकराव, दोस्ती, रणनीति और गठबंधन देखने को मिलेगा।
प्राइज सिस्टम कैसे काम करेगा?
शो की सबसे अनोखी बात इसका इंटरएक्टिव प्राइज सिस्टम है। ऑडियंस केवल देखने तक सीमित नहीं रहेगी। वे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर सकेंगी और प्रेडिक्शन भी कर सकेंगी। अगर ऑडियंस का चुना कंटेस्टेंट जीत गया तो ऑडियंस को भी प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा। यानी यहां ऑडियंस भी गेम का हिस्सा बन जाती है।