रिद्धिमा पंडित को टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ के जरिए खूब फेम मिला। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘द 50’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के बाद रिद्धिमा का झगड़ा एक दूसरी प्रतियोगी से हो गया।
दिव्या अग्रवाल को सुनाई खरी-खोटी
‘द 50’ के प्राेमो में एक्टर प्रिंस नरुला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हर शख्स को फिनाले तक नहीं ले जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। इस दिव्या अग्रवाल ने एक प्रतियोगी का नाम लिया। इस पर रिद्धिमा, दिव्या से बहस करने लगीं। वह कहती हैं कि यह हर कोई एक गैंग में भी अपना-अपना ग्रुप बनाकर चल रहा है। इसके अलावा रिद्धिमा ने दिव्या को कहा कि वह यहां की बॉस नहीं है, तो वह उनकी नहीं सुनेगी।