फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के फिनाले में टेरेंस का डांस

Thu, 24 Jan 2013 09:37 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने 'केबीसी' (कौन बनेगा करोड़पति) के छठे संस्करण के फिनाले के अवसर के लिए विशेष नृत्य कार्यक्रम की तैयारी की है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन केबीसी के प्रस्तोता हैं। कार्यक्रम का अंतिम एपिसोड फिल्माया जा चुका है। इसका प्रसारण आगामी 26 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


लुईस ने अलग अलग नृत्य संस्थानों से चुने गए 42 प्रतिभागियों के साथ नृत्य कार्यक्रम तैयार किया है। कार्यक्रम के प्रस्तोता अमिताभ नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके शिक्षक टेरेंस को शानदार नृत्य तैयार करने के लिए बधाईयां दीं।

केबीसी के छठे संस्करण का प्रसारण पिछले साल सात सितम्बर से शुरू हुआ था। कार्यक्रम में कश्मीर के मनोज कुमार रैना ने एक करोड़ जीता जबकि मुम्बई की सुनमीत कौर साहनी केबीसी की तरफ से दी जाने वाली अधिकतम राशि पांच करोड़ की विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें