फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरेंस बनेंगे डांस मास्टर

Tue, 20 Nov 2012 10:05 AM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी सप्ताह शुरू हुए डांस क्लास के माध्यम से कोरियोग्राफर टेरेंस डांस को कॅरियर के रूप में अपनाने को लेकर असुरक्षा और हीन भावना को खत्म करना चाहते हैं। जिसके लिए लुइस देश भर में घूम कर आठ शहरों में डांस की क्लास देंगे।
विज्ञापन


लुइस जी टीवी पर आने वाले डांस कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' के जज और प्रशिक्षक के रूप में चर्चा में आए थे। अपने डांस संस्थान 'टेरेंस लुइस एकेडमी' के जरिये उन्होंने बहुतों को डांस में पारंगत किया है।

लुइस कहते हैं कि 'पांच साल पहले जब मैं 'डांस इंडिया डांस' में आया था तब मेरा उद्देश्य नृत्य कौशल को सम्मान दिलाना था। हमारे समय के बहुत से डांसर और कोरियोग्राफर जो डांस को कॅरियर के रूप में अपनाना चाहते थे, वे असुरक्षा की भावना से ऐसा नहीं कर पाए।"
विज्ञापन


'अब इस मुकाम पर आकर मैं लोगों का ऐसा समुदाय खड़ा करना चाहता हूं जो न सिर्फ डांस पसंद करते हैं बल्कि स्वस्थ तन-मन और आत्मा के लिए डांस की जरूरत को समझते हैं।' टेरेंस का मानना है कि हर कोई डांस कर सकता है।

23 दिसम्बर तक चलने वाले डांस क्लासेज के जरिये टेरेंस लोगों को नृत्य को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

डांस मास्टर क्लास इस शनिवार मुंबई से शुरू हुई और पुणे में रविवार को और इंदौर में(24 नवम्बर), बड़ौदा(9 दिसम्बर), कोलकाता(11 दिसम्बर), जयपुर(15 दिसम्बर), नई दिल्ली(16 दिसम्बर), होते हुए बेंगलुरू(23 दिसम्बर) में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें