फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होने वाला है टीवी का यह पॉपुलर शो, नवंबर में टेलिकास्ट होगा आखिरी एपिसोड

Thu, 20 Sep 2018 10:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इश्कबाज
विज्ञापन

टीवी सीरियल इश्कबाज के दर्शकों को करारा झटका लगने वाला है। दरअसल एक बार फिर इस शो के बंद होने की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि ये शो 2016 में ऑन एयर हुआ था और कईं बार इसके बंद होने की खबरें आईं लेकिन निर्माताओं ने ऐसी अटकलों को कोरी बकवास कहा था। पर अब इस बार खुद मेकर्स ने शो को बंद करने की बता कही है। 

विज्ञापन


वैसे ये शो अभी भी कई दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और इसमें सुरभि चंदना और नुकुल मेहता की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब रास आ रही है। हाल ही में शो में जैन इमाम की भी धमाकेदार एंट्री हुई थी। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये टीवी शो करीब दो महीने बाद ही बंद हो सकता है। 

कहा जा रहा है कि निर्माता नवंबर में इसे ऑफ एयर करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस सीरियल का आखिरी एपिसोड नवंबर में टेलीकास्ट होना है। अगर ऐसा हुआ तो इस टीवी शो के दर्शकों के लिए यह एक करारा झटका साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें