मनोरंजन जगत में मानो शादी का सीजन चल रहा है। रणबीर-आलिया, वीजे साइरस और मिलिंद गाबा की शादी के बाद अब जल्द ही ‘प्यार की एक कहानी’ और ‘मधुबाला’ जैसे शो से अपनी घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विवियन डीसेना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभिनेता पिछले कुछ सालों से मिस्र की एक पत्रकार के साथ रिलेशनशिप में हैं।
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह मिस्र की एक पत्रकार नूरन अली के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक व्यक्ति नहीं है, ऐसे में वह सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा या फिर नूरन के साथ किसी कार्यक्रम या पार्टी में भी नहीं दिखाए देंगे।
विवियन से नूरन ने एक इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था, तभी वह पहली बार उनसे मिले थे। दोनों की मुलाकात को लेकर नूरन ने कहा कि ये मेरे देश और अभिनेताओं के प्रति प्यार ही था, जिस वजह से मैंने विवियन को इंटरव्यू के लिए पूछा। विवियन एक इवेंट के लिए मिस्र आने वाले थे, तभी मैंने उनसे इंटरव्यू की बात की। मेरी पहली धारण विवियन के बारे में यहीं थी कि यह अपने बारे में सोचता क्या है? जब मैंने उनसे कहा कि मैं आपके जैसे इंसान के साथ काम नहीं कर सकती तो उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपने जिस व्यक्ति के बारे में बात की है वह मैं नहीं हूं। इसलिए पहले मुझे जान लें। नूरन ने हंसते हुए कहा कि विवियन को जानना एक जाल था, जिसमें में फंसी और मुझे उनसे प्यार हो गया।
विवियन ने बताया कि नूरन अपनी जॉब को छोड़कर हाउसवाइफ बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि नूरन का परिवार लॉ से ताल्लुक रखता है और उन्हें इस इंडस्ट्री की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मुझसे नूरन की प्राइवेसी का ख्याल रखने का अनुरोध किया है। वो चाहते हैं कि हम एक सामान्य कपल की तरह रहे। विवियन ने कहा कि नौकरी छोड़ने का फैसला नूरन का है। वह चाहती हैं कि मैं उन्हें किसी कार्यक्रम में भी साथ लेकर न जाऊं।
आपको बता दें कि विवियन ने इससे पहले वाहबिज दोराबजी से 2013 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं, विवियन इन दिनों कलर्स के शो 'सिर्फ तुम' में नजर आ रहे हैं।