फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: टीवी एक्टर ने शख्स पर एयरगन से चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 15 Jul 2023 08:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने कहा कि अभिनेता और उस व्यक्ति के बीच बहस छिड़ गई और अभिनेता ने उस पर एयरगन से गोली चला दी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां एक टीवी अभिनेता ने एक व्यक्ति को घरेलू विवाद के कारण कथित तौर पर एयरगन से गोली मार दी। यह घटना शमीरपेट पुलिस थाने के अंतर्गत हुई और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Shaan: शान ने जवान दिखने के लिए आजमाईं एंटी-एजिंग क्रीम, लेकिन नहीं मिला फायदा, अब बोले- युवा महसूस करना जरूरी

ये है मामला
अधिकारी ने कहा, "जिस व्यक्ति ने एयरगन से गोली चलाई, वह एक अभिनेता प्रतीत होता है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमने उस एयरगन को जब्त कर लिया है।" पीड़ित विशाखापत्तनम स्थित एक कंपनी का कर्मचारी है और वह अपनी पत्नी से  2019 में अलग हो गया था। महिला अपने दो बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के साथ अभिनेता के साथ रह रही है। पुलिस ने कहा कि आदमी अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए  उस विला में गया था।
BB OTT 2: वीकएंड का वार में जिया,अविनाश, फलक की सलमान लगाएंगे क्लास? इसलिए प्रतिभागियों पर भड़केंगे भाईजान
विज्ञापन

महिला ने पूर्व पति पर लगाए आरोप
पुलिस ने कहा कि अभिनेता और उस व्यक्ति के बीच बहस छिड़ गई और अभिनेता ने उस पर एयरगन से गोली चला दी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने पूर्व पति पर उन्हें धमकाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है, जिसमें एक महिला भागीदार है, लेकिन यह जानकारी अभी तक सत्यापित नहीं हुई है।
Celebs: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, पुलिस ने भी काटा भारी-भरकम चालान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें