कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। अरविंद गुजराती नाटक और फिल्मों का एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने 'यशोदा', 'छनु चमकलो' और 'रुपियो नाच नचावे' जैसी मशहूर फिल्मों और नाटकों में काम किया था। अरविंद ने मुकेश खन्ना के मशहूर टीवी सीरियल 'शक्तिमान' में भी अभिनय किया है।
तारक मेहता शो से कनेक्शन
अरविंद ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक छोटा सा रोल (जौहरी का किरदार) भी निभाया था। इस कहानी में जब 'भिडे' पैसों की तंगी के कारण गहने गिरवी रखने जाते हैं, तब अरविंद वेकारिया ही उस जौहरी के रूप में नजर आए थे।
कुछ दिन पहले सेट पर भावुक हुए थे तन्मय
अपने पिता के निधन से कुछ ही दिन पहले, तन्मय सीरियल की शूटिंग के दौरान अपनी स्वर्गीय मां को याद करके फूट-फूटकर रो पड़े थे। वे इतने भावुक हो गए थे कि मेकर्स को कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी।
शो के निर्माता असित कुमार मोदी और बाकी कलाकारों ने उन्हें संभाला था। तन्मय ने बताया था कि उनकी मां 'बाघा' का हर एपिसोड बहुत चाव से देखती थीं और जब लोग तन्मय की तारीफ करते थे, तो उनकी मां को बहुत गर्व होता था।