फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारा फ्रॉम सतारा' के दिन पूरे, इस दिन होगा आखिरी एपिसोड का प्रसारण

Mon, 30 Dec 2019 12:19 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
tara from satara - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कथक नृत्य से अपने पिताजी को प्रभावित करने में नाकाम रहने वाली लड़की तारा (रोशनी वालिया) के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। धारावाहिक 'तारा फ्रॉम सतारा' बहुत ही जल्द बंद होने वाला है। इसके सिर्फ पांच हफ्ते और शेष बचे हैं। अंतिम एपिसोड 7 फरवरी को टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन


शो की कहानी तारा के कथक नृत्य के प्रति प्रेम के इर्द गिर्द घूमती है। इस धारावाहिक के निर्माताओं को भरोसा था कि यह शो जल्द ही दर्शकों के दिल में जगह बना लेगा लेकिन ऐसा संभव न हो सका। नतीजतन यह धारावाहिक अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 

इस शो के साथ हाल ही में पूरे दो साल के ब्रेक के बाद अभिनेता एजाज खान ने मुख्य भूमिका में वापसी की थी। हैरानी से भरे एजाज ने कहा, 'मुझे अभी पता चला कि शो बंद हो रहा है। पता नहीं कि शो के निर्माताओं ने इतना बड़ा फैसला इतनी जल्दी कैसे ले लिया? मैं अब तक किसी भी ऐसे शो का हिस्सा नहीं रहा जो इतनी जल्दी बंद हो गया हो। अगर मुझे पता होता कि ये लोग ऐसा कोई फैसला लेने वाले हैं, तो मैं इस धारावाहिक को साइन करने से पहले अपने फैसले पर कम से कम चार बार गौर करता।'
विज्ञापन


एजाज ने आगे कहा, 'कायदा ये कहता है कि किसी भी अभिनेता को किसी शो में कोई किरदार ऑफर करने से पहले निर्माताओं को शो के बारे सब कुछ अभिनेता को साफ तौर पर बता देना चाहिए। खैर, अब जब उन्होंने यह फैसला ले ही लिया है तो आशा है कि उनके दिमाग में कुछ बेहतर ही चल रहा होगा! मैं उन्हें उसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन


Bigg Boss 13: देवोलीना ने रश्मि-अरहान के रिश्ते की खोली पोल, सलमान सहित दर्शकों को दे रही थीं धोखा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें