फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो छोड़ते ही 'तारक मेहता' के टप्पू को मिली फिल्म

Wed, 01 Mar 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर भव्य गांधी ने शो क्या छोड़ा, हर तरफ इस बात की चर्चा होने लगी। हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक हो गया कि जिस शो ने इतनी लोकप्रियता दिलाई आखिर टप्पू यानि भव्य गांधी ने वो शो क्यों छोड़ा ?
विज्ञापन


लेकिन अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। डीएनए में छपी एक खबर के मुताबिक, भव्य गांधी फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने ये शो छोड़ दिया। कहा जा रहा है कि उन्हें एक गुजराती फिल्म भी मिल गई है।
विज्ञापन

'तारक मेहता..' के टप्पू ने इसलिए छोड़ा शो

बता दें कि शो छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर भव्य गांधी ने कहा था कि टप्पू का किरदार बंधकर रह गया था और उसमें ज्यादा कुछ करने के लिए कुछ नहीं बचा था, जबकि इस शो के निर्माता की मानें तो शो में किरदार के मुताबिक भव्य को ढलना था। लेकिन भव्य ऐसा नहीं कर पा रहे थे। उन्हें जब अपनी स्किल्स को थोड़ा और सुधारने के लिए कहा गया तो उन्होंने शो छोड़ना ही मुनासिब समझा।

अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन ये वाकई खुशी की बात है कि भव्य गांधी अब बड़े परदे पर अपना जलवा दिखाने की तैयारी में जुट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें