फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हसबैंड मुझे सब लोगों से बचाएगा…’, कुंवारी तान्या मित्तल ने किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Wed, 15 Oct 2025 07:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अपने अटपटी बातों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में तान्या ने बाकी प्रतियोगियों के सामने एक खुलासा कर दिया। वह हसबैंड का जिक्र करती दिखीं, तान्या तो अब तक कुंवारी हैं। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 की प्रतियोगी तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyamittalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में एंट्री लेते ही बड़े-बड़े दावे किए थे। वह 100 बॉडीगार्ड के साथ चलती हैं, इस बात ने खूब चर्चा बटोरी थी। साथ ही अपनी लग्जरी लाइफ का भी वह अक्सर शो में जिक्र करती हैं। बिग बॉस 19 के एक प्रोमो में तान्या ने बड़ा खुलासा कर दिया। वह हसबैंड को लेकर बातें करती दिखीं। क्या सच में तान्या शादी-शुदा है?  

विज्ञापन


तान्या ने कहा- वो रोशनी लेकर आता है
बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल और बाकी प्रतियोगी साथ बैठे हैं। तान्या एक टेडी बियर के साथ खेलती दिखती हैं और उसे एक प्यार भरा नाम देती हैं। इस पर कई लोग उस नाम को लेकर सवाल करते हैं। इस पर तान्या कहती हैं, ‘जब कोई उम्मीद की किरण नहीं होती है, तब वह रोशनी लेकर आता है।’ एक प्रतियोगी पूछता है? कौन है वो? इस पर तान्या कहती हैं, ‘वो मेरा इमेजनरी हसबैंड है, जो मुझे सब लोगों से बचाएगा’ इस बात पर बाकी प्रतियोगी हंस देते हैं।
 


यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन 
यूजर्स ने तान्या मित्तल की अटपटी बातों पर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘क्या यह बात तान्या ने अमाल मलिक के लिए कही है।।’ कई यूजर्स तान्या के इस मजाकिया अंदाज के कायल नजर आए। यूजर्स का मानना है कि तान्या को इग्नोर करना मुश्किल है।  

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें