फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में आज बिफर पड़ेंगी अजय देवगन की साली

Tue, 24 Sep 2013 06:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' के घर में आज एंडी और तनीषा का जबर्दस्त झगड़ा होगा। तनीषा का अजीब नेचर अन्य प्रतियोगियों को भी रास नहीं आएगा। लेकिन एंडी अपने आप को संभाल नहीं पाएंगे और तनीषा से लड़ पड़ेंगे।
विज्ञापन


तनीषा को जबसे जन्नत का कैप्टन चुना गया है एंडी उनसे चिड़े हुए हैं। बतौर कैप्टन तनीषा सभी को उनके काम बांट रही हैं लेकिन एंडी को ये लग रहा है कि तनीषा उन पर जानबूझ कर प्रेशर डालने के लिए ज्यादा काम दे रही हैं।

रजत की तबीयत खराब होने की वजह से उनका काम भी तनीषा ने एंडी को ही दिया है। एंडी के कामकाज से तनीषा जरा भी संतुष्ट नहीं होंगी। इस बात से एंडी और चिड़ जाएंगे और तनीषा पर अनफेयर होने का आरोप जड़ देंगे।
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद बढ़ेगा। शिल्पा इन दोनों को समझाएंगी और शांत करने का प्रयास करेंगी। मेहमान इन दोनों के बदलते रिश्तों पर खूब कानाफूसी करेंगे। क्योंकि शुरुआती दिनों में दोनों की कैमिस्ट्री काफी अच्छी रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें