सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अनुपमा को मिली ये जगह
रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में कई हफ्तों तक टॉप पर बना रहा है। मगर इसी हफ्ते यह तीसरे नंबर पर आ गया है। 25वें हफ्ते में अनुपमा की टीआरपी 2.1 है। हाल ही में इस सीरियल में लीप आया है। लीड कैरेक्टर अनुपमा मुंबई पहुंच गई है, यहां वह अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें:
Rupali Ganguly: जलकर खाक हुआ ‘अनुपमा’ का सेट, रुपाली ने लिखा-फीनिक्स बर्ड की तरह हम भी अपनी राख से उठेंगे
टॉप 10 में शामिल हुए ये सीरियल
25वें हफ्ते की टीआरपी में टॉप 10 में कई और सीरियल ने जगह बनाई है। चौथे नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ है, इसकी टीआरपी 2.1 है। वहीं पांचवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ है, इस सीरियल की टीआरपी 1.6 रही है। छठे नंबर नंबर सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ रहा, यह सीरियल कम टीआरपी के कारण बंद हो रहा है। सातवें नंबर पर सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ और आठवें नंबर पर ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी है। नौवें और दसवें स्थान पर सीरियल ‘शिव शक्ति’ और ‘मन्नत’ है।