ड्रग्स के प्रति जुगुप्ता पैदा करने वाली कुछ हालिया फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर नशीले पदार्थों के विरुद्ध आवाज उठने जा रही है। धारावहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा ड्रग्स और इसके माफिया के विरुद्ध चेतावनी देगा। ड्रग्स के विरुद्ध तारक मेहता का यह एपिसोड मंगलवार को प्रसारित होगा। सीरियल से जुड़े सूत्रों के अनुसार तारक मेहता अपने दर्शकों को कहानी के माध्यम से ड्रग्स से दूर रहने की अपील करेगा।
तारक मेहता बताएगा कि इसकी लत कैसे इंसान की जिंदगी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। सीरियल में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी के अनुसार, ‘हम एक ही संदेश देना चाहते हैं कि ड्रग्स से दूर रहे। यह बहुत ही खतरनाक चीज है।’