फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taarak Mehta: दिलीप जोशी को आई नट्टू काका की याद, बोले- 'उनको बहुत मिस कर रहे हैं...'

Fri, 17 Jun 2022 07:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तारक मेहता के उल्टा चश्मा में घनश्याम नायक द्वारा निभाए गए, नट्टू काका के किरदार को लोग अब भी शो में मिस करते हैं। अब जैसे ही गड़ा इलेक्ट्रॉनिक को खोला गया तो जेठा लाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी को भी नट्टू काका की याद आ गई।
विज्ञापन
नट्टू काका- जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा को देखते हैं, तो आपको गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और वहां पर जेठालाल के साथ काम करने वाले नट्टू काका तो जरुर याद होंगे। घनश्याम नायक ने इस किरदार को इतने बेहतरीन तरीके से निभाया था कि उनके निधन के बाद शो तारक मेहता में खालीपन आया है, उसे कोई अन्य नहीं भर सकता। यहां तक कि दर्शक भी उनके असली नाम की जगह नट्टू काका के नाम से ही जानते थे। हाल ही में तारक मेहता की टीम की तरफ से एक कार्यक्रम रखा गया, जहां पर शो के निर्माता असित मोदी जेठालाल की दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। । इस दौरान दिलीप जोशी भी मौजूद थे और दुकान खुलते ही उन्हें नट्टू काका की याद आ गई।

विज्ञापन

दिलीप जोशी ने नट्टू काका को किया याद
पैपराजी के पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल घनश्याम काका को याद करते दिख रहे हैं। अभिनेता दिलीप कहते हैं कि घनश्याम भाई.. नट्टू काका हमारे साथ नहीं हैं तो उनको बहुत मिस कर रहे हैं हम आज दुकान में आकर... लेकिन मुझे पता है वो जहां भी होंगे हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे, ये सब देखकर।
विज्ञापन

कई मुख्य कलाकार कह चुके हैं शो को बाय-बाय
तारक मेहता का उल्टा चश्मा तकरीबन एक दशक से प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन दर्शकों के बीच अब भी ये शो काफी लोकप्रिय है और इस शो का हर एक किरदार लोगों के जेहन में बसा हुआ है लेकिन पिछले कुछ समय से कई कलाकार शो को बाय-बाय कह चुके हैं। फिलहाल यह खबरें भी सामने आ चुकी हैं कि अब कई लीड कलाकार जैसे दयाबेन उर्फ दिशा वकानी से लेकर तारक मेहता यानी शैलेश लोड़ा भी इस शो से अलविदा कर चुके हैं। ऐसे में इस शो को बनाए रखने के लिए मेकर्स को कुछ और नया तो करना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें