फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Vakani: पहली बार दिखी ‘दयाबेन’ के बेटे की झलक, फैंस बोले- तारक मेहता में वापस आ जाओ प्लीज

Tue, 21 Feb 2023 12:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तारक मेहता शो छोड़ने के बाद दिशा लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन एक्ट्रेस की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में दिशा का उनके बेटे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो के हर किरदार को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है और इसे अलविदा कह चुके सितारों को अभी भी उन्हीं नामों से पहचाना जाता है। शो में दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली दिशा वकानी भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी शो में उनकी वापसी के कयास लगाए जाते हैं, तो कभी नई दयाबेन के आने की जानकारी सामने आती है।

विज्ञापन

 
दयाबेन के किरदार को फैंस काफी मिस कर रहे हैं और ऐसे में कई बार दिशा वकानी को वापस लाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि दिशा अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। यूं तो दिशा लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन एक्ट्रेस की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में दिशा का उनके बेटे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।
Faraaz: हंसल मेहता की 'फराज' पर बांग्लादेश में बैन, ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म के लिए हाईकोर्ट का सख्त आदेश
विज्ञापन



 
दिशा वकानी ने अपनी बेटी के जन्म के बाद तारक मेहता शो से दूरी बना ली थी। इसके बाद से ही वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और शोबिज की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। अब एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति मयूर और बच्चों के साथ पूजा कर रही हैं। यह महाशिवरात्रि के दौरान का वीडियो है, जिसमें एक्ट्रेस के बेटे की पहली बार झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

Sonu Nigam: इवेंट में हुई धक्कामुक्की पर सोनू निगम का बयान, बोले- जबरदस्ती सेल्फी लेने से पहले सोचना जरूरी
 
इस वीडियो को देखने के बाद एक ओर फैंस उनके बेटे की तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी ओर वे काफी इमोशनल हो गए हैं और शो में फिर से दयाबेन को देखने की उम्मीद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, प्लीज वापस आ जाओ, तो दूसरे ने कहा, मैम तारक मेहता में वापस आ जाओ, आपके बिना शो अधूरा सा लगता है। बता दें कि 2017 में दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। हाल ही में असित मोदी ने कंफर्म किया कि शो में दिशा की वापसी तो नहीं होगी, लेकिन दयाबेन जरूर आएंगी।
DPIFF 2023: द कश्मीर फाइल्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म तो आलिया-रणबीर बने बेस्ट एक्टर्स, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें