फैंस को बेहद पसंद आ रहा है मुनमुन का बोल्ड लुक-
मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वे बेहद ही दिलकश अंदाज में नजर आ रहीं हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता ने स्ट्रिप्ड टॉप के साथ गले में स्कार्फ कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने बालों को खुला रखकर बोल्ड लुक दिया है। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ-
एक प्रंशसक ने बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तारीफ करते हुए लिखा, मैम आप इतनी सुंदर क्यों हैं, हर किसा का दिल आप पर आ जाएगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"उफ्फ बबीता जी पागल कर डाला सच में"। इसी तरह से लोग एक के बाद एक अमेजिंग, सो क्यूट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। मुनमुन अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।