अपनी वापसी के बारे में सुशांत ने कहा, जब मुझे हटाया गया था तब मुझे लगा था कि शो में मेरा सफर पूरा हो चुका है। मेरे लिए इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि अब जब मुझे शो में वापस बुलाया गया है तो मुझे घर वापसी जैसा एहसास हो रहा है। सुशांत ने आगे बताया, मैं पिछले सात सालों से शो के साथ जुड़ा हुआ हूं। मुझे लगता है कि मैं अब शो का चेहरा बन चुका हूं। पूरे देश में इस शो के दर्शकों के साथ मेरा खास कनेक्शन है। अब जब मैं वापस आ गया हूं तो मैं इस शो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।
सुशांत ने कहा, जब मैं सावधान इंडिया में एंकरिंग कर रहा था तब लोग ऐसा सोचने लगे थे कि मैं व्यस्त हूं और एक्टिंग करने के ऑफर्स स्वीकार नहीं करूंगा, हालांकि यह सच नहीं था। इस शो को होस्ट करने के साथ ही मैं दूसरे विकल्पों के बारे में भी सोच रहा हूं। मैं फिल्में और फिक्शन शोज करने के लिए तैयार हूं। हालांकि मैं यह मानता हूं कि टीवी स्क्रीन पर परोसे जाने वाले फिक्शन शोज का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता है।