सुनीता आहूजा-गोविंदा-कृष्णा अभिषेक
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे शुरू हुई थी कृष्णा और गोविंदा के बीच अनबन
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन तब शुरू हुई, जब एक्टर को टेलीविन पर कृष्णा द्वारा उन पर किए गए मजाक बुरे लगे। सुनीता आहूजा ने भी कृष्णा और उनके परिवार से दूरी बना ली। कहा जाता है कि वह कश्मीरा शाह के एक पुराने ट्वीट से नारा थीं, जिसमें पैसों के लिए डांस करने वाले लोगों का जिक्र था और उन्हें लगा कि यह बात गोविंदा के लिए कही गई थी।
समय के साथ दोनों तरफ से सार्वजनिक बयानों के कारण तनाव बढ़ता गया। कृष्णा ने एक बार आरोप लगाया कि गोविंदा अस्पताल में उनके बच्चों से मिलने नहीं आए, जबकि गोविंदा ने उन्हें बेईमान बताया, जिससे यह झगड़ा सुर्खियों में बना रहा।
2024 में सुनीता ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो में जाने से इसलिए परहेज किया क्योंकि उसमें कृष्णा शामिल थे। हालांकि, हाल ही में जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई, तो कृष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिससे उनके बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े के खत्म होने का संकेत मिला।
लॉक अप में सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया