फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में पैसे के लिए नहीं, बल्कि किसी और वजह से लौट रहे हैं सुनील ग्रोवर

Wed, 05 Apr 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर के 'द कपिल शर्मा शो' पर लौटने से उनके फैंस काफी खुश हैं। पिछले कई एपिसोड्स से दर्शकों को उनकी कमी खल रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वो जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करेंगे लेकिन शो में लौटने से पहले सुनील ने एक बात साफ कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखते हुए कहा कि वो ऐसा पैसों के लिए नहीं कर रहे हैं। दरअसल सुनने में आया था कि शो में लौटने के लिए उन्होंने अपनी फीस डबल कर दी है। इन खबरों को लेकर सुनील ने अपनी सफाई रखी है। सुनील ने लिखा, 'मेरा इरादा इज्जत के साथ लोगों का मनोरंजन करने का है। मेरे लिए पैसा कभी भी कुछ करने या ना करने का कारण नहीं रहा है।'
  My intentions are to act and to entertain with dignity. For me, money can't be the only reason to do something, or not to do something. 🙏 — Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 5, 2017
विज्ञापन

इस ट्वीट से साफ हो गया है कि सुनील पैसों के लिए कपिल का शो ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। वैसे सुनील की शो में वापसी का एक बड़ा कारण शो का कॉन्ट्रैक्ट भी है। सुनील ने चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रखा है जो 23 अप्रैल को खत्म होगा। इसलिए सुनील चाहें भी तो शो नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें