सर्दियों के मौसम में रेलवे स्टेशन पर इन दिनों आपको कई लोग दिख जाएंगे जिन्होंने मफलर या स्कार्फ से चेहरा ढंक रखा हो। ठंडी हवाओं से बचने के लिए वे ऐसा करते हैं। लेकिन इस तस्वीर में नजर आ रहे शख्स के पास नकाब लगाना मजबूरी थी। यह शख्स फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। यह इन दिनों भारतीय रेलवे के जरिये परिवार के साथ छुट्टियों पर निकला है। ट्रिप में फैन्स की वजह से कोई परेशानी न हो, इसलिए इन्होंने एहतियान चेहरा ढंक रखा है।
विज्ञापन
2 of 4
सोनू निगम के साथ सुनील ग्रोवर
नकाब के पीछे छुपा शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर हैं। तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहा बच्चा उनका बेटा मोहन है। Overnight train journeys are so much fun. Mohan loves it. Me too🙈. pic.twitter.com/E4LIO7Lry9— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) November 27, 2017
सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर पर लोग इस तरह कमेंट कर रहे हैं-
I wonder how no one took u to be a robber or even kidnapper..😉😂— Dr. Nusrat Alavi (@AlaviNusrat) November 27, 2017
चेहरा ढक रखा है 😊😎😆🤗😉 तो जो चार्ट तैयार हुआ होगा उसमें नाम पूरा ना लिखा होगा 😎😊😆☠— Dr Shekhar (@amritcoolscorp) November 27, 2017
विज्ञापन
3 of 4
sunil grover
Hahaha.....sir aakhir aap bhi to aadmy hi na hai to aapko bhi pura hak hai public places pe ghumna..... Shaandaar actor salute u— Amirzad Ali (@amirzad_ali) November 27, 2017
You must try mashoor gulati get up in train....— Catch Me If You Can 🏎 (@basantdadhich) November 27, 2017
जो शख्स देश के घर-घर में जाना जाता है, उसके लिए सार्वजनिक जगहों पर कदम रखना भी खतरे से कम नहीं। जाहिर है जब सुनील ग्रोवर लोगों के बीच आएंगे तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उन पर ही टूट पड़ेंगे। ऐसे में जब वह परिवार के साथ सफर कर रहे हों, तो चेहरा ढंकना ही उनके पास एक मात्र ऑप्शन बचा था। जब से सुनील ग्रोवर ने अपनी ये तस्वीर ट्वीट की है, लोग कह रहे हैं कि जिनके साथ डॉ. मशहूर गुलाटी ने सफर किया वे भाग्यशाली होंगे।