फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumbul Touqeer: बंदर के हमले का शिकार हुईं सुंबुल तौकीर, ऊटी घूमने के दौरान एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा

Fri, 24 Mar 2023 12:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुंबुल हाल ही में अपनी बहन उल्का गुप्ता के साथ अपने पहले ट्रिप पर गई थीं। दोनों बहनें ऊटी पहुंची ही थीं कि सुंबुल को वहां एक बंदर ने काट लिया।
विज्ञापन
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंबुल तौकीर टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैं। इमली टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सुंबुल बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी बहन के साथ ट्रिप पर पहुंचीं अभिनेत्री को बंदर ने काट लिया है। इसके बाद सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

सुंबुल तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल को बंदर ने काटा 
सुंबुल हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। इसके बाद से वह लगातार म्यूजिक वीडियो और कुछ प्रोजेक्ट में कैमियो करती नजर आ रही हैं। इन्हीं सबके बीच सुंबुल हाल ही में अपनी बहन उल्का गुप्ता के साथ अपने पहले ट्रिप पर गई थीं। दोनों बहनें ऊटी पहुंची ही थीं कि सुंबुल को वहां एक बंदर ने काट लिया। बंदर के काटने के बाद उनकी बहन उल्का ने उनको अपने दोस्त के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया। 

इसे भी पढ़ें- Bheed Review: पंकज कपूर के शानदार अभिनय से सजी 'भीड़', अनुभव की तंत्रत्रयी का श्वेत-श्याम प्रस्थान

सुंबुल तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
घटना की तस्वीर की साझा
इस घटना के बाद सुंबुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा किया। इसमें एक तरफ वह अपने शरीर पर बंदर के काटने का निशान दिखा रही हैं और दूसरी तरफ बंदर बैठा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में एक तरफ लिखा आर्ट और दूसरी तरफ आर्टिस्ट लिखा। बता दें कि कुछ दिन पहले दोनों बहनों का वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर जाती हुई नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन

सुंबुल तौकीर खान - फोटो : social media
साझा कीं तस्वीरें
वीडियो साझा करते हुए उल्का ने लिखा था- 'हमारी पहली फ्लाइट साथ में। हम दोनों एयरपोर्ट पर भाग रहे हैं।' इसके अलावा दोनों बहनों ने ऊटी से और भी कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में सुंबुल ठंड में गर्म-गर्म चाय का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें