फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Chandran Viral Video: सुधा चंद्रन पर माता चढ़ीं, संभालना हुआ मुश्किल; देखें वायरल वीडियो

Sun, 04 Jan 2026 10:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा को देखकर लग रहा है कि उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। आज उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान हो जाएगा। इस वीडियो में सुधा को संभालना बेहद मुश्किल लग रहा है। देखें वायरल वीडियो।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो
सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सुधा को कई लोग एक साथ पकड़े नजर आ रहे हैं। यह किसी फिल्म या फिर टीवी सीरियल की शूटिंग नहीं है बल्कि यह वीडियो माता की चौकी के दौरान का है। सुधा की हालत देखकर लग रहा है कि जैसे उन पर माता चढ़ गई है और वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। इस वीडियो में सुधा को सभी शांत करने की कोशिश कर रहे हैं और वहां पर मौजूद सभी के लिए उनको संभालना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

सुधा चंद्रन का करियर
एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने ‘नागिन,’ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी,’ ‘कस्तूरी’ और ‘कहीं किसी रोज’ जैसे सीरियल में अपने किरदार से घर-घर में जगह बनाई है। वह एक शानदार डांसर हैं। उन्होंने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। सुधा चंद्रन ने एक दुर्घटना में अपना पैर खोने के बाद कृत्रिम पैर के सहारे भरतनाट्यम नृत्यांगना और अभिनेत्री के रूप में वापसी की। उन्होंने अपनी ही कहानी पर बनी फिल्म 'मयूरी' और बाद में हिंदी रीमेक 'नाचे मयूरी' से अभिनय किया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता के बीच सारा अर्जुन ने शेयर किया अपने खास 'धुरंधरों' के बारे में पोस्ट, लिखा- 'मेरे सबसे...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें